JanjgirChampa Death : खेत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी बिर्रा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के देवरहा के खेत में युवक की लाश मिली है और मृतक युवक की पहचान डभराखुर्द गांव निवासी शोभित चंद्रा के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा. फिलहाल, करंट से मौत की आशंका जताई जा रही है.



पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, देवरहा के खेत में युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक युवक की पहचान डभराखुर्द गांव निवासी शोभित चंद्रा के रूप में हुई है. मृतक युवक के पास करंट का तार गिरा मिला है. ऐसे में करंट की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

error: Content is protected !!