Sakti Big Arrest : 13 गाय को बूचड़ खाना उड़ीसा की ओर ले जाते 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने 13 गाय को बूचड़ खाना उड़ीसा की ओर लेकर जाते 3 आरोपी सूरज संवरा उर्फ पेटला, डमरूधर भोज, शोभराम साहू को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छग पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत कार्रवाई की है. घटना में शामिल अन्य 2 आरोपी नानबूटी, हरिशंकर फरार है.

 



पुलिस के मुताबिक, चंद्रपुर के चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पलसदा बिलाईगढ़ रोड की ओर जा रहे थे, तभी कुछ लोग 13 गाय को मारते पीटते उड़ीसा की ओर लेकर जा रहे थे. एक व्यक्ति से नाम पूछने पर मौके से भाग गया. 13 गायों को पेंडरूवा से चंदली लेकर जा रहे थे. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

जांच के दौरान चंद्रपुर पुलिस ने 13 गायों को बुचखड़ खाना ले जाने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और फरार अन्य 2 आरोपी की पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!