Korba Big News : खदान के पास लोडर के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर की मौत

कोरबा. बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की 4 नंबर खदान के पास लोडर के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर यासिर खान की दबकर मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.



दरसअल, गेवरा खदान में चलने वाला लोडर वाहन में बांकीमोंगरा इंदिरा नगर निवासी यासिर खान ड्राइवरी करता है. लोडर को लेकर वह बांकीमोंगरा आ रहा था .इसी बीच 4 नंबर खदान के पास लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया और ड्राइवर के दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई. फिलहाल, बांकीमोंगरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है और जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : धान खरीदी में बड़ा घपला, 1 करोड़ 29 लाख के धान का गबन, 7 कर्मचारी-हमाल पर हुई FIR, 4739 क्विंटल धान का गबन, एफआईआर के बाद हड़कम्प...

error: Content is protected !!