Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के दल्हा पहाड़ में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित मेले में पुलिस ने युवकों से 55 सौ स्टील के कड़े उतरवाए हैं और जब्त किया है. पुलिस द्वारा मेले में संभावित हमले में इस्तेमाल हो सकने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए युवकों से स्टील के कड़े उतरवाए गए. इस दौरान पुलिस ने मेले में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा पॉकिट, बैग और थैला में छिपाकर ले जा रहे 150 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त किया है. पुलिस ने कुछ युवकों से चाकू भी बरामद किया है. पुलिस की पूरी कार्रवाई में महिला कमांडो, पहाड़ मित्र और वॉलेंटियर्स का सहयोग रहा. मेले में पुलिस की मुस्तैदी से कोई घटना नहीं हुई, जबकि पिछले बरसों में झगड़ा होते रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

दरअसल, दल्हा पहाड़ में आयोजित ऐतिहासिक मेले में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किया गया था. हमले में इस्तेमाल हो सकने वाले 55 सौ स्टील के कड़े उतरवाए गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!