बालको मेडिकल सेंटर द्वारा आयोजित किया जाएगा द्वितीय बीएमसी छत्तीसगढ़ वार्षिक कैंसर कॉन्क्लेव-2024

रायपुर. मध्य भारत में ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा। इस वर्ष की थीम “चूजिंग वाइजली-2024 – कॉमन सेंस ऑन्कोलॉजी फॉर आउटकम्स दैट मैटर” के तहत बीएमसी का उद्देश्य विशेष रूप से मध्य भारत में कैंसर देखभाल की पहुंच और गुणवत्तापूर्ण इलाज का समाधान करना है। यह सम्मेलन भारत में ईकैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित होने वाली चूजिंग वाइजली बैठक के पांचवें वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है।

 



बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का उद्घाटन एक बड़ी सफलता थी। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष की थीम कैंसर देखभाल के लिए रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है जो एवीडेंस, सस्टेनबिलिटी और फाइनेंशियल वायबिलिटी को प्राथमिकता देती है। बैठक का साइंटिफिक एजेंडा अनुसंधान प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से निर्धारित करने, भारत में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी), पेशेंट एडवोकेसी, एवीडेंस जनरेशन, इंटरप्रिटेशन और कम्युनिकेशन जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा। वैश्विक और क्षेत्रीय विशेषज्ञों को एक साथ लाकर हमारा उद्देश्य गुणवत्ता को बढ़ावा देना और सूचित क्लिनिकल निर्णय लेना है जो वास्तव में रोगियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

20 सितंबर को नया रायपुर में आयोजित सम्मेलन के दौरान बालको मेडिकल सेंटर में पैनक्रिएटिक एंड गैस्ट्रिक कैंसर पर एक लाइव सर्जिकल प्रदर्शन आयोजित की जाएगी। पहली बार इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजी नर्सिंग कॉन्क्लेव के साथ कार्यशाला के विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

ई-कैंसर ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का उद्देश्य कैंसर शिक्षा में परिवर्तन, चिकित्सकों, नर्सों, शोधकर्ताओं और रोगी के समर्थन के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान एवं कौशल वृद्धि को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!