JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अविनाश कंवर को गिरफ़्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश कंवर के खिलाफ 74, 75(2), 332(B), 351(A) पॉक्सो एक्ट 12 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी अविनाश कंवर, कोटगढ़ गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया था कि 3 सितंबर की रात को मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते मे अविनाश कंवर पीछे से आकर छेड़छाड़ करने लगा. चिल्लाने पर युवक मौके से भाग गया था. फिर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच जुटी थी. अकलतरा पुलिस ने कोटगढ़ गांव से आरोपी अविनाश कंवर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!