JanjgirChampa Big News : गर्भवती महिला की मौत के मामले में नवागढ़ पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ पुलिस ने गर्भवती महिला की मौत के मामले में झोलाछाप डॉक्टर ध्रुवंता सिकदार को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. झोलाछाप डॉक्टर, 30 साल से सिउंड़ गांव में रहता है और मूलतः पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.

 



दरअसल, हीरागढ़ गांव की रुकमणि कश्यप 4 माह की गर्भवती थी. सामान्य तबियत खराब होने पर झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया था. इसके बाद महिला उल्टी करने लगी और नाक से खून बहने लगा. फिर नवागढ़ अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

घटना के बाद महिला के परिजन ने कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ध्रुवंता सिकदार के खिलाफ BNS की धारा 105 के तहत FIR दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!