JanjgirChampa Child Death : नहर में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस, किया गया पोस्टमार्टम

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के खटोला गांव की नहर में 6 वर्षीय बच्ची की लाश मिली है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी है. बच्ची का नाम ज्योति धनुवार है और वह खिसोरा गांव की रहने वाली थी, जो अपने परिजन के साथ मामा गांव आई थी. घटना के बाद बच्ची के परिजन सदमें में हैं.

 



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खिसोरा गांव के अमर धनुवार की 6 वर्षीय बच्ची ज्योति धनुवार, अपने परिजन के साथ अकलतरा क्षेत्र के सराईपाली गांव अपने मामा के घर षष्टी कार्यक्रम में आई थी. यहां परिजन के साथ बच्ची नहर में नहाने गई थी, इसी दौरान बच्ची नहर में बह गई और खटोला गांव के पास उसकी लाश मिली.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

लोगों ने बच्ची के शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!