Korba Big Arrest : सिटी सेंटर मॉल के फ़्लोरा मैक्स में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम 2 लाख 35 हजार बरामद

कोरबा. सिटी सेंटर मॉल के फ़्लोरा मैक्स में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने इनकम टैक्स के अधिकारी बनकर 2 लाख 35 हजार, DVR, कम्प्यूटर की लूट की थी और 3 कर्मचारी को उठा ले गए थे. मामले में जांच के बाद आरोपियों की अभी संख्या बढ़ सकती है.

 



कोरबा CSP भूषण एक्का ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मामलें के 6 आरोपी कोरबा के हैं और 1 आरोपी दिल्ली का है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे. इस दौरान शंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस ने चंद घन्टे में ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों द्वारा लूटे गए 2 लाख 35 हजार और अन्य सामान सहित, घटना में प्रयुक्त कार, स्कार्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!