Korba Big News : त्रिखुटी गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर 5 सूत्रीय मांग को लेकर चक्काजाम किया, कलेक्टर की फ़ोटो की पूजा करते अनोखा प्रदर्शन, ग्रामीणों के खास अंदाज में किए गए प्रदर्शन की खूब चर्चा

कोरबा. कटघोरा से जटगा जाने वाले स्टेट हाइवे मुख्य मार्ग पर बिंझरा गांव के पास त्रिखुटी गांव के पंडो बिरहोर के ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर 5 सूत्रीय मांग को लेकर चक्काजाम किया और कलेक्टर अजीत वसंत की फ़ोटो की पूजा करते अनोखा प्रदर्शन किया है. ग्रामीणों के खास अंदाज में किए गए प्रदर्शन की खूब चर्चा है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत की बैठक में कई कड़े निर्देश, 5 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ सचिवों के स्थानांतरण के निर्देश, बकाया जल बिल नहीं चुकाने वाले उद्योगों पर वसूली कार्रवाई के निर्देश, अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा...

ग्रामीणों का कहना है कि त्रिखुटी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और सड़क, बिजली पानी की बड़ी समस्या है, वहीं रेल कॉरिडोर की मुआवजा राशि भी लंबित है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. इससे पहले भी प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन प्रशासन की अनदेखी से यह चक्काजाम किया गया, जिससे आवागमन बाधित हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, 7 फर्म संचालकों पर विक्रय प्रतिबंध की गई कार्रवाई, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्रवाई, किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की बात ग्रामीणों ने कही है. इसी बीच ग्रामीणों ने कहा कि कलेक्टर ही हमारे भगवान हैं और वही हमारी समस्या दूर कर सकते हैं, यह कहते हुए कलेक्टर की फ़ोटो ली पूजा कर अनोखा प्रदर्शन करते हुए भी ग्रामीण नजर आए.

error: Content is protected !!