Raipur Big News : राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक में उतरे 3 युवकों की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा, घटना के बाद उठे कई सवाल…

रायपुर. राजधानी रायपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 युवकों की मौत हो गई है. हादसे के बाद हड़कंप मच गया है, वहीं अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और लोगों ने हंगामा किया है. मृतकों की पहचान अनमोल मचकान, गोविंद सेंदरे और पैर्रा कुमार के रूप में हुई है. ये तीनों युवक रायपुर के मठ पुरैना स्थित सिमरन सिटी BSUP कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मजदूरी का काम करते थे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा
तीनों युवक अस्पताल परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे थे. इसी दौरान टैंक के भीतर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी हालत बिगड़ गई. कुछ ही देर में तीनों युवक अचेत हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी रही.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. को जारी किया नोटिस, अनियमितताएं पाए जाने पर 15 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश...

सुरक्षा मानकों पर उठे कई सवाल
घटना के बाद एक बार फिर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और गैस जांच के मजदूरों को टैंक में उतारना लापरवाही माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के काम के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट, गैस डिटेक्शन और सुरक्षा किट अनिवार्य होते हैं, लेकिन अक्सर इन नियमों की अनदेखी की जाती है, जिससे ऐसे हादसे होते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : रामचरित मानस की सुरों में गूंजती रही पं. सुशील शुक्ला की स्मृतियां, जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह यादव के रामायण भजनों से भाविभोर हुए श्रोता, दसवीं पुण्यतिथि पर मानस मंडली हुई सम्मानित

अस्पताल के बाहर हंगामा
घटना के बाद मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं. इस दौरान हंगामा हुआ. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है.

error: Content is protected !!