Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने महुआ शराब बेचने वाले आरोपी गंगाराम डनसेना को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी गंगाराम डनसेना, निमोही गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडेकेरा गांव के पावर प्लांट के सामने गंगाराम डनसेना, महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी गंगाराम डनसेना के पास से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!