Sakti News : छ्ग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का 2 दिवसीय वेबीनार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सक्ती. जिला परियोजना निदेशक कार्यालय सक्ति के निर्देशानुसार एवं जनपद पंचायत सक्ति सीईओ मैडम के मार्गदर्शन में सीएलएफ पंजीकरण एवं वैधानिक अनुपालन विषय पर दो दिवसीय वेबीनार 9 /19 /2024 से 20/9/2024 तक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय रायपुर से लाइव प्रसारण के द्वारा संपन्न किया गया जिसमें संयुक्त रूप से जनपद पंचायत जैजैपुर और जनपद पंचायत सक्ति के क्लस्टर अंतर्गत कार्यरत पदाधिकारी शामिल हुए। इस वेबीनार के दौरान सीएलएफ के पदाधिकारी क्लस्टर का सफल संचालन एवं आय व्यय का उचित भुगतान, पंजीकरण तथा शासकीय मद में खपत की जाने वाली टैक्सेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत सक्ति के सभापति मधु राठौर के कर कमलों से किया गया जिसमें जिला कार्यालय से जिला मिशन प्रबंधक राजीव श्रीवास , प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक स्मिता सिंह , ब्लॉक परियोजना प्रबंधक ज्ञानेंद्र राय, ऑपरेटर जितेंद्र पटेल एवं सक्ति और जैजैपुर के पीआरपीयों के सक्रिय भागीदारी से यह दो दिवसीय वेबीनार का समापन हुआ.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!