सोने की खोज, जादू टोना और मारधाड़ से भरी साउथ की ये फिल्म 100 करोड़ के पार, अब हिंदी में भी हो रही रिलीज…

सोने की खोज, जादू टोना और मारधाड़. इन सभी मसालों से लबरेज साउथ की एक और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारी आंकड़े को पार कर लिया है.

 



 

 

 

रंजीत और एक्टर विक्रम की तंगलान है. तंगलान को असली केजीएफ भी कहा जा रहा है. तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तंगलान में चियान विक्रम, पार्वती, मालविका मोहनन, पशुपति, डेनियल काल्डाकिरोन और दूसरे एक्टर्स हैं. तंगलान की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स के इतिहास पर आधारित है और पिछली कई सदियों से पीड़ित लोगों की असली संघर्ष और न्याय की लड़ाई को दिखाती है. ये कहानी रहस्य से भरे सच के एलिमेंट्स और एक अनोखे फिल्ममेकिंग स्टाइल के साथ पेश की गई है. बता दें कि चियान विक्रम के मजबूत और इंप्रेस करने वाले परफॉर्मेंस को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

तंगलान 15 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने एंटरटेनमेंट वैल्यू के साथ फैंस के उत्साह और उम्मीदों को पूरा किया है. इसके साथ ही इसने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ रुपये का विशाल कलेक्शन किया, जो चियान विक्रम के करियर में एक बड़ी उपलब्धि है. तंगलान की बॉक्स ऑफिस सफलता सिर्फ तमिल क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अच्छा परफॉर्म किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

अब तंगलान फिल्म के मेकर्स ने 6 सितंबर से उत्तर भारत में फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है. तंगलान को असली केजीएफ बताया जाता है, ऐसे में हिंदी में इसके अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है और इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी इजाफा होगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!