Akaltara Accident Death : कार ने KSK प्लांट के कर्मचारी को टक्कर मारी, हुई मौत, पुलिसकर्मी की बताई जा रही है घटनाकारित कार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में इंदिरा उद्यान के पास कार ने KSK प्लांट के कर्मचारी को ठोकर मार दी. घटना में बाइक सवार कर्मचारी दुर्गेश कौशिक की मौत हो गई है.
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और थाना में खड़ा कर दिया है. मृतक दुर्गेश कौशिक, बिलासपुर के चकरभाठा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि घटनाकारित कार, पुलिसकर्मी की है.

 



पुलिस के मुताबिक, तरौद गांव के केएसके महानदी पॉवर प्लांट के कर्मचारी दुर्गेश कौशिक, प्लांट से छुट्टी के बाद घर जा रहा था, तभी अकलतरा के इंदिरा उद्यान के पास कार ने उसे ठोकर मार दी. ठोकर के बाद बाइक सवार दुर्गेश लहू-लुहान हो गया और उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया है. इधर, घटनाकरित कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!