Akaltara Arrest : लटिया की क्रेशर खदान से 40 लीटर डीजल की चोरी करने वाले 2 आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, आरोपी कर्मचारी से 40 लीटर डीजल जब्त, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लटिया की क्रेशर खदान से 40 लीटर डीजल की चोरी करने वाले 2 आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. दोनों आरोपी लटिया गांव के रहने वाले हैं और क्रेशर खदान में काम करते थे.

 



पुलिस के मुताबिक, नैला के राहुल गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके लटिया के क्रेशर खदान से काम करने वाले अरुण यादव, लखन साहू दोनों 40 लीटर डीजल की चोरी करके ले जा रहे थे, जिन्हें चिल्लाने पर भाग गए थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

पुलिस ने डीजल की चोरी करने वाले आरोपी लखन साहू, अरुण यादव को लटिया से गिरफ्तार किया और 40 लीटर डीजल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!