Akaltara News : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने वार्ड नं 14 से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक जाकिर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 363, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट 4,6 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी जाकिर मोहम्मद अकलतरा के वार्ड नं 14 का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दरसअल, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. इसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. जांच के दौरान अकलतरा पुलिस ने आरोपी जाकिर मोहम्मद के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!