CG Big News : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूर के ऊपर गिरा 150 किलो का स्टॉपर, मौके पर ही हुई मौत, मचा हड़कंप

भिलाईः भिलाई स्थित इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया. स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में मजदूर पर 150 किलो वजनी स्टॉपर गिर गया. हादसे में ठेका श्रमिक बसंत कुमार कुर्रे की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. मौके पर संयंत्र के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



जानकारी के अनुसार, एसएमएस 3 के क्रेन क्रमांक 31 ने क्रेन क्रमांक 29 को ठोकर मार दी, जिससे स्टॉपर टूट गया. स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया. इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है. इसके नीचे दबने से मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया. शरीर की हड्डियां तक टूट चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इस हादसे से बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं भट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!