CG News : शिकारी के लगाए करंट के जाल में फंसा युवक, मौके पर ही हुई मौत, तफ़्तीश कर रही पुलिस, इस तरह हुई घटना… पढ़िए…

खैरागढ़. जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारी बेखौफ होकर जंगलों में शिकार के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. शिकारियों के ऐसे कुकृत्य से जानवर ही नहीं, बल्कि इंसान भी इनकी हैवानियत का शिकार हो रहे हैं. खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम साल्हेवारा थाना के कुकरपाट क्षेत्र से ऐसी ही दुखद घटना सामने आई है, जहां जानवरो के शिकार के लिए लगाए गए करंट वाले जाल की चपेट में आने से रेंगाखार गांव के 22 वर्षीय युवक साहिल खान की मौत हो गई.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

पुलिस के मुताबिक, मृतक साहिल अपने भाई के साथ कुकरापाट के जंगलों में अपनी भैंस ढूंढने गया था, जहां शिकारियो के लगाए जाल में फंसकर उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इससे पहले भी इस क्षेत्र में ऐसे अवैध बिजली के जाल बिछाए गए थे, जिससे बिजली लाइन में खराबी आ गई और सप्लाई बंद हो गई थी. विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने आधी रात को मौके पर जाकर जाल हटाया और बिजली आपूर्ति बहाल की थी. इस घटना के बाद सभी जिम्मेदारों को चौकन्ना हो जाना था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही का ही नतीजा है कि एक युवक की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

error: Content is protected !!