Janjgir Big News : हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन, 2 चेन माउंटेन को जब्त कर सील किया गया

जांजगीर-चांपा. जांजगीर क्षेत्र के गाड़ापाली गांव के हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते 2 चेन माउंटेन को जब्त कर सील किया गया है. यह कार्रवाई जिला खनि अधिकारी हेमन्त चेरपा की टीम ने दबिश देकर की है. इसके बाद रेत माफिया में हड़कंप है.



जानकारी के मुताबिक, खनिज विभाग की टीम रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ सघन जांच पर निकली थी. इसके बाद गाड़ापाली गांव में रेत उत्खनन करते 2 चेन माउंटेन को जब्त किया है. जिला खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने कहा है कि जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!