Janjgir Big News : शिव मंदिर के सामने के हिस्से को JCB से तोड़ा गया, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नहरिया बाबा रोड में स्थित शिव मंदिर के सामने के हिस्से को JCB से तोड़ा गया. मंदिर समिति के संचालक को 3 बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई है. संकरी गली होने से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी. साथ ही, दुर्घटना की संभावना बनी रही थी. इसकी वजह से मन्दिर के सामने का हिस्सा को तोड़ा गया. मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और CMO सहित पुलिस बल मौजूद था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

नगर पालिका के CMO प्रहलाद पांडेय ने बताया कि अंधामोड़ रास्ता हने की वजह से आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कत होती थी. यहां पर कई घटनाएं भी हो चुकी है. मंदिर समिति के संचालक को हटाने को लेकर नोटिस भी दिया था. साथ ही, उन्हें समझाया गया, लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया गया. इस पर आज मन्दिर के सामने के हिस्से को तोड़ा गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

Related posts:

error: Content is protected !!