Janjgir Big News : पूजा के बाद एजेंसी से बाहर निकालते वक्त नई कार हुई बेकाबू, कार चला रहे मालिक ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, 4-5 बाइक हुई क्षतिग्रस्त, सामने खड़े लोग और कार मालिक बाल-बाल बचे

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सत्या एजेंसी में पूजा के बाद बाहर निकालते वक्त नई कार बेकाबू हो गई. कार चला रहे मालिक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया. इससे सामने खड़ी 4-5 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सामने खड़े लोग बाल-बाल बचे और आगे जाकर सड़क पर उतर गई. कार चला रहा मालिक भी बाल-बाल बचा है. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. इस तरह बड़ी घटना टल गई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी 'युवा जांजगीर' टीम की सराहना की...

जानकारी के मुताबिक, चाम्पा के व्यक्ति ने जांजगीर की सत्या एजेंसी से नई कार खरीदी थी. पूजा के बाद जब एजेंसी से कार निकाली जा रही थी, तभी कार बेकाबू हो गई और सामने खड़ी 4-5 बाइक को कार ने क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर आगे जाकर सड़क पर कार उतर गई. एजेंसी के बाहर कुछ लोग खड़े थे, जो बाल-बाल बचे हैं.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

error: Content is protected !!