Janjgir News : डाइट के पूर्व छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं के द्वारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित, 61 साल के इतिहास में पहली बार हुआ आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के डाइट पूर्व छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका प्रमुख उद्देश्य डाइट की पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक-दूसरे के परिवार से मिलना, सुख दुःख की बाते करना, खट्टी-मीठी यादों से इस लम्हे को और भी यादगार बनाते हुए अपनी उपलब्धियों को साझा करना था। मां सरस्वती के वंदना व पूजन पश्चात राजकीय गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, फिर क्रमशः डाइट के सभी पूर्व छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं द्वारा अपना परिचय व अनुभव साझा किया गया। परिचय की कड़ी के मध्य में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था जिससे कार्यक्रम और भी रोचक होता चला गया। डाइट प्राचार्य बीपी साहू, वरिष्ठ व्याख्याता एसके राठौर, जीके साहू व डाइट के बाकी सभी स्टॉफ के मार्गदर्शन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

आयोजन समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज, नवधा आदित्य, रोशन रत्नाकर, बिन्नू प्रजापति, राजू खुंटे, लिलाम्बर पटेल, सुनील डहरिया, विनोद जायसवाल व महेंद्र पोर्ते सभी डाइट के पूर्व छात्राध्यापक हैं और उनका कहना था कि BTI 1963 से 2005 व DIET 2005 से अबतक 61 साल के इतिहास में ऐसा यह पहला आयोजन किसी चुनौती से कम नही था, लेकिन डाइट से पढ़कर निकले हुए सभी पूर्व छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं के सहयोग से यह आयोजन इतना शानदार तरीके से सफल व सम्पन्न हुआ कि जैसे कोई सपना हो।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जी के उद्बोधन पश्चात डाइट के सभी स्टॉफ को पूर्व छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, साथ ही प्राचार्य व डाइट स्टॉफ के द्वारा सभी पूर्व छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!