JanjgirChampa Accident : खरौद की पत्थर खदान के पास कार और बाइक में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवकों का एक-एक पैर टूटा, दोनों घायल बिलासपुर रेफर, बाइक सवार मेला देखकर लौट रहे थे घर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद की पत्थर खदान के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर की वजह से बाइक सवार सावन मरावी और अरुण सिदार का एक-एक पैर टूट गया है. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद कार को छोड़कर मौके से ड्राइवर फरार गया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

मिली जानकारी अनुसार, आरसमेटा के बाइक सवार 3 युवक सावन मरावी, अरुण सिदार, समीर यादव तीनों शिवरीनारायण मेला घूमने आए थे और वापस घर जाते समय पत्थर खदान के पास पहुंचे थे. उसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

हादसे में बाइक सवार सावन और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं समीर यादव को मामूली चोट आई है. घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई. फिर मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक योगेश बंजारे, चालक नरेश साहू द्वारा बाइक सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है.

error: Content is protected !!