JanjgirChampa Big News : पटाखे का अवैध भंडारण, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख 35 हजार रुपये का पटाखा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने पटाखे का अवैध भंडारण करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 35 हजार रुपये का पटाखा जब्त किया है. 2 कार्रवाई डोंगाकोहरौद गांव और 1 कार्रवाई पामगढ़ में हुई है. दीपावली में बेचने के लिए घर में पटाखे का भंडारण किया गया था. सूचना के बाद जिले में पामगढ़ पुलिस ने इस सीजन में यह पहली कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

दरअसल, डोंगाकोहरौद गांव के 2 घर में पटाखा भंडारण करने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद खगेन्द्र कौशिक के कब्जे से 2 लाख 53 हजार 646 रुपये का पटाखा और शिवचरण कश्यप के कब्जे से 62 हजार 317 रुपये का पटाखा जब्त किया गया है. इसी तरह पामगढ़ में सूरज कुर्रे के कब्जे से 1 लाख 19 हजार 661 रुपये का पटाखा जब्त किया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-B के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!