Korba Murder Arrest : सौतेले पिता ने अपने 4 साल के बेटे की पटक-पटककर हत्या की, आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के पहरीपारा गांव में सौतेले पिता मंजीत ने अपने 4 साल के बेटे बिहान की पटक-पटककर हत्या कर दी. घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : संविधान के मूल्यों का सम्मान और शहीदों का स्मरण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

दरअसल, उरगा थाना क्षेत्र के पहरीपारा गांव में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां सौतेले पिता ने नशे की हालत में अपने 4 वर्ष के बेटे की पटक-पटक कर हत्या कर दी. आरोपी ने 4 वर्ष पहले 1 महिला से शादी की थी और सौतेले बेटे को दादा-दादी के यहां छोड़ने के लिए विवाद होता था. यहां आरोपी सौतेले पिता ने कमरे को बंदकर मासूम की जान ले ली. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

error: Content is protected !!