Korba News : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया, रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा, मोर्चा ने कही ये बड़ी बात…

कोरबा. शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर तानसेन चौक आईटीआई में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा।

 



प्रदेश सह संयोजक तरुण प्रकाश वैष्णव ने बताया कि प्रदेश के चार शिक्षक संगठनों ने मिलकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा गठित किया है, जो सभी शिक्षकों के हित में है। गुरुवार को 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा द्वारा हड़ताल किया गया। इनकी प्रमुख मांग यह है कि सरकार अपने वादे के अनुसार मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करे। समतुल्य वेतनमान में सही वेतन निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जाए। पूर्व सेवा अवधि का गणना करते हुए समस्त एलबी शिक्षक संवर्ग के पुरानी पेंशन निर्धारण करें एवं पूर्ण पेंशन की पात्रता 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की जाए।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

प्रदेश समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को केंद्र के समान नियत तिथि पर महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। उच्च न्यायालय के द्वारा शिक्षकों के पक्ष में दिया गया क्रमोन्नति को सभी शिक्षकों में लागू किया जाए। महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीपीएफ के खाते में किया जाए।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजकों ने आगे बताया कि हम अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं यदि सरकार द्वारा हमारी मांगों को गंभीरता पूर्ण विचार करते हुए पूरी नहीं की जाएगी, उसे स्थिति में आने वाले समय में हम आंदोलन को और उग्र करेंगे और अपनी मांग को मनवा कर रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक विनोद साण्डे, मनोज चौबे एवं वेदव्रत शर्मा, नोहर चन्द्रा, प्रमोद सिंह राजपूत, भवदीप कुमार दुबे, नरेंद्र चन्द्रा, उपेंद्र राठौर, रामचरण साहू, इंद्र कुमार लहरे, अशोक राठिया, शैलेंद्र मार्बल, टीकाराम चौहान, प्रवीण चंद्र पालिया, चंद्रेश दुबे, बसंत लाल रात्रे, यादन सिंह कंवर, दिनेश कुमार जोगी, भारत सिंह ध्रुव, हरदेव कुर्रे, देवकीनंदन वैष्णव, परमेश्वर बंजारे, भूपेंद्र भारद्वाज,सुनील कुमार देवांगन, श्रीमती ईश्वरी तिवारी, हेमलता राठौर, अंजू तिर्की, वर्षा हरदहा, नमिता कड़वे, अनुराधा मरकाम, पुष्पा खांडेकर, हेमलता जायसवाल, सुनीता आदित्य, रामकुंवर कंवर,सरस्वती भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक गण शामिल हुए।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!