Sakti Suicide : सोनसरी ठठारी गांव के युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 2 दिन पहले शराब पीकर पत्नी से की थी मारपीट, पत्नी चली गई थी मायके, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के युवक अनिल कुर्रे ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. युवक अनिल कुर्रे शराब पीने का आदी था और 2 दिन पहले युवक ने शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट की थी. इसकी वजह से उसकी पत्नी शशि कुर्रे मायके चली गई थी.



श्याम भरोसा सोनवानी ने पुलिस को बताया है कि उसका भांजा अनिल कुर्रे, जन्म से ही उन लोगों के साथ गांव में ही रहता है. दुर्गा देखने गांव के अन्य युवकों के साथ गया था. रात को 1 बजे वापस आकर अपने कमरे में सो गया था. सुबह उसकी बुआ दरवाजा खोलकर देखी तो उसका भांजा अनिल कुर्रे ने साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. फिर पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!