Sakti Big News : फर्जी तरीके से SBI की शाखा संचालित करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 आरोपी अब भी फरार

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने फर्जी भारतीय स्टेट बैंक संचालित करने एवं नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अनिल भास्कर है और वह सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के दूमहानी गांव का रहने वाला है. आरोपी के कब्जे से कार, 3 मोबाइल को जब्त किया गया है, वहीं बैंक खाता में रखे 83 हजार रुपये को सीज किया गया है. आरोपी अनिल भास्कर के खिलाफ पहले भी रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है और उसने नौकरी के नाम पर कई लोगों से ठगी की है. इधर, फरार अन्य 8 आरोपियों की तलाश जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम छपोरा में फर्जी एसबीआई बैंक शाखा खोलकर बैंक की तरह सेटअप तैयार कर संचालित किया जा रहा था. इतना ही नहीं, फर्जी शाखा में लोगों से रुपये लेकर कर्मचारी के रूप में फर्जी नियुक्ति कर दी गई थी, जहां 6 लोग कार्यरत थे. मामले की शिकायत मिलने के बाद मालखरौदा पुलिस ने अपराध दर्ज किया था और जांच की थी. पकड़े गए जब मुख्य आरोपी से पूछताछ की गई तो अन्य 8 लोगों से साथ मिलकर फर्जीवाड़ा की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

विवेचना के दौरान मौके से 9 कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, बैटरी, फर्नीचर, फर्जी ज्वाईनिंग लेटर सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया है. आरोपी ने लोगों से 6 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की थी और ठगी की रकम से कार, मोबाइल खरीदा था. साथ ही, कुछ राशि को सहयोगियों को दिया था और कुछ राशि को बैंक खाता में जमा कर रखा था.
फिलहाल, मुख्य आरोपी अनिल भास्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है. इधर, फरार 8 आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!