Janjgir-Kharod Big News : नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पर जानलेवा हमला के मामले में फरार 3 आरोपी साहिल यादव, समीर यादव, स्वप्निल यादव को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चूड़ा को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, खरौद के शिवनाथ यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गांव के 3 युवक पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे थे. इस दौरान उसका भाई नपं उपाध्यक्ष महेश्वर यादव ने बीच-बचाव किया तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी और एक युवक ने चूड़ा से जानलेवा हमला कर दिया था. इससे नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव के सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हो गए थे. इस दौरान पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले फरार तीनों युवक को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!