कभी रवि शास्त्री के साथ अफेयर की आई थी खबरें, अब इस एक्टर से जुड़ रहा नाम

निमरत कौर अपनी फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंसेज के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं. बतौर प्रिंट मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाली निमरत ने अपने करियर में द लंचबॉक्स जैसी शानदार फिल्म के लिए जानी जाती हैं जिसे साल 2013 में कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था. इसके अलावा वो एयरलिफ्ट, एनकाउंटर, पेडलर्स जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं. निमरत ने बॉलीवुड ही नहीं होमलैंड जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है. इतनी सारी अचीवमेंट्स लिए आगे बढ़ रही निमरत फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निमरत और अभिषेक बच्चन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

अभिषेक से पहले इन सेलेब्स से जुड़ चुका है नाम

ऐसा पहली बार नहीं है जब निमरत का नाम किसी स्टार से जुड़ा है. इससे पहले साल 2018 में निमरत का नाम स्टार क्रिकेटर रवि शास्त्री से जुड़ा था. मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो निमरत कौर और रवि शास्त्री दो साल तक रिलेशनशिप में थे. हालांकि निमरत और रवि शास्त्री दोनों में से किसी ने कभी इस पर कोई बात नहीं की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

रवि शास्त्री के अलावा एक बार निमरत का नाम साउथ इंडियन एक्टर राणा दागुबाती से जुड़ा था. निमरत को लेकर चर्चा खूब चलीं लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखा है.फिलहाल उनके लिंकअप की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनका नाम अभिषेक बच्चन से जोड़ा जा रहा है जो कि लंबे समय से ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों के चलते चर्चा में थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!