Viral Video: गली में निकली आंटी, ऊपर से गिरी टंकी; आगे का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी..

Viral Video : सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले होते हैं। इसी बीच एक दिलचस्प वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला के साथ हुई ‘दुर्घटना’ को देखा जा सकता है।

 



 

 

इस दुर्घटना में महिला को चोट तो नहीं लगी लेकिन वीडियो देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला कॉलोनी में घूम रही है और एक घर से दूसरे घर जा रही थी। इस दौरान वह कुछ खा भी रही थी। तभी अचानक ऊपर से एक टंकी नीचे गिर पड़ी। टंकी महिला के ऊपर गिरी, जिसमें महिला समा गई। दिखने में तो एक बड़ा हादसा लग रहा था लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर पहले तो सब चौंक गए और फिर हंसी रोक पाना मुश्किल हो गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

महिला को बचाने के लिए एक शख्स दौड़ा लेकिन महिला खुद ही टंकी में बाहर झांकने लगी। वह हैरान थी कि आखिर हुआ क्या? लेकिन इस दौरान भी वह कुछ खाए जा रही थी। घटना में महिला को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
आंटी के ऊपर गिरी टंकी, फिर हुआ चमत्कार

 

 

https://x.com/hemantbatra0/status/1845521095085969502?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1845521095085969502%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये फनी नहीं है लेकिन हंसी भी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि पानी की टंकी में गिरने के बाद भी वह एप्पल खाए जा रही थी, ये सबसे मजेदार लगा। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे मौके पर हंसना नहीं चाहिए लेकिन इस वीडियो को देखकर हंसी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि अगर किसी ने जानबूझकर फेंका है तो वह ओलंपिक में जाना डिजर्व करता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

एक ने लिखा कि अंकल पहले आंटी को टंकी से बाहर तो निकाल लो, फिर आप बहस करते रहना। एक ने लिखा कि अंकल को भी गली फाइट करना का बहाना मिल गया। एक ने लिखा कि आंटी तो सुपर मॉम निकली, अब पड़ोसी की खैर नहीं। उसका वार खाली चला गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!