Chhattisgarh : UPSC एस्पिरेंट्स के साथ बड़ा फ्रॉड.. फर्जी कौटिल्य एकेडमी का डायरेक्टर 21 लाख रुपये लेकर फरार…पढ़िए

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां यूपीएससी और पीएसी की कोचिंग के नाम पर बड़ी ठगी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कौटिल्य अकादमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी 21 लाख रुपए लेकर के फरार हो गए हैं।

 



राजधानी रायपुर में बेरोजगार छात्र-छात्राओं के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। बताया या जा रहा है कि राजधानी रायपुर के जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के सामने एक कोचिंग सेंटर खोला गया था। कौटिल्य अकादमी के नाम से खोले गए इस कोचिंग सेंटर में यूपीएससी और पीएससी की तैयारी कराई जा रही थी। लेकिन बताया जा रहा है कि कौटिल्य अकादमी के डायरेक्टर अपनी पत्नी के साथ छात्र-छात्राओं से करीब 21 लख रुपए लेकर के फरार हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : महंत गांव की महिला कमांडो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ शराब को किया जब्त, लहान को भी नष्ट किया गया...

इतना ही नहीं स्टाफ के सैलरी चेक भी बाउंस हो गए हैं। पति पत्नी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों को तलाश में की बात कह रही है।

कौटिल्य अकादमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उसकी पत्नी रूबी मजूमदार दोनों फरार हो गए हैं। यह कोचिंग सेंटर UPSC-CGPSC की तैयारी करवाने के लिए कौटिल्य एकेडमी के नाम पर शुरू किया था। जोकि जीई रोड पर अनुपम गार्डन के सामने शुरू किया था। राजधानी रायपुर का यह इलाका ऐसा है जहां ज्यादातर छात्राएं अपना भविष्य बनाने के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आसन्न निकाय को लेकर कांग्रेस ने पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, देखिए सूची...

रायपुर के बड़े कॉलेज और स शैक्षिक संस्थान ज्यादातर इसी इलाके में स्थित है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, साइंस कॉलेज और NIT जैसे बड़े संस्थान इसी जगह पर स्थित है। जाहिर है इसी बात का फायदा उठाकर ठगी करने वालों ने पहले से ही प्लान किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!