ब्रश करते समय कितना Toothpaste लेते हैं आप? जानिए ज्यादा लगाने से क्या हो सकते हैं नुकसान

एक अच्छी ओरल हेल्थ (Oral Care Tips) के लिए सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करने की सलाह दी जाती है। इससे आपके दांत और मसूड़े हेल्दी रहते हैं और रातभर मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया से भी छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में, क्या आप भी ये सोचते हैं कि जितना ज्यादा टूथपेस्ट लगाएंगे, दांत उतने ही अच्छे से साफ होंगे? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको बताएंगे (How much toothpaste to use) कि बहुत ज्यादा टूथपेस्ट लगाने से फायदे की जगह आप जाने-अनजाने किस तरह नुकसान को गले लगा रहे होते हैं।

 



कितना टूथपेस्ट लगाना है सुरक्षित?
दांतों को ब्रश करते समय आपको टूथपेस्ट की मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें, तो ब्रश पर मटर के दाने जितना टूथपेस्ट लगाना काफी होता है। इतनी मात्रा में ही दांतों की अच्छी तरह सफाई हो जाती है। बच्चों को ब्रश कराते समय तो और भी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें कम मात्रा में ही टूथपेस्ट देना चाहिए। याद रखें, किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक ही साबित होती है और ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए मुसीबत बन सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

क्यों नुकसानदायक है ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल?
ज्यादा मात्रा में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। टूथपेस्ट में मौजूद सोडियम फ्लोराइड, जो दांतों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में इसकी ज्यादा मात्रा होने पर ओरल हेल्थ बिगड़ सकती है। ऐसी स्थिति में दांतों में गड्ढे बन सकते हैं और बच्चों में फ्लोरोसिस जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर दांतों को साफ रखने के लिए टूथपेस्ट की थोड़ी सी मात्रा इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

कब करें माउथवॉश का इस्तेमाल?

अगर आपको ओरल हेल्थ से जुड़ी कोई कोई परेशानी है, तो सबसे पहले किसी डेंटिस्ट से सलाह जरूर ले लें। अगर आपकी ओरल हेल्थ नॉर्मल है तो तो ब्रश करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, इससे मुंह में ताजगी आती है और बदबू की शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा, यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी कम करने में मदद करता है। हालांकि, किस तरह का माउथवॉश आपके लिए बेस्ट होगा, यह जानने के लिए आपको एक डेंटिस्ट से सलाह जरूर लेनी होगी।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। खबर सीजी न्यूज इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!