Janjgir Arrest : जुआ खेलने वाले 10 जुआरी को जांजगीर पुलिस ने पीथमपुर गांव से किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर पुलिस ने जुआ खेलने वाले 10 जुआरी को पीथमपुर गांव से गिरफ्तार किया है और दसों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 9 हजार 375 रूपए, 52 पत्ती ताश को जब्त किया है.

 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी
मनोज कुमार साहू, खगेंद्र श्रीवास, अनिल कुमार साहू, भूषण केेंवट, संत कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार केेंवट, सूरज साहू, रामकिशन साहू, बीरबल यादव और विनोद साहू के कब्जे से 9 हजार 375 रूपये, 52 पत्ती ताश को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला अस्पताल की भर्ती में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ा, विस में विधायक ब्यास कश्यप द्वारा मुद्दा उठाने के बाद राज्य स्तरीय टीम करेगी जांच, प्रोत्साहन राशि में बड़ी धांधली, विधायक ने कहा, 'दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई'

पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!