Janjgir News : जांजगीर के आरसेटी में युवती और महिलाओं को बनाया जा रहा हुनरमंद, ब्यूटी पार्लर की दी जा रही ट्रेनिंग

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के आरसेटी में युवती और महिलाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है. यहां 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिग देते हुए उन्हें हर बारीकी बताई जा रही है.
ट्रेनिंग लेने वाली युवतियों ने बताया कि आरसेटी में 30 दिन का ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिग दी जा रही है. इससे उन्हें बड़ा लाभ होगा, वे अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगी और आर्थिक रूप से सक्षम बन सकेगी. ब्यूटी पार्लर की हर बारीकी बताई जा रही है. इसमें प्रैक्टिकल, थ्योरी के माध्यम से उन्हें हर बारीकी बताई जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

इधर, ट्रेनर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की युवती और महिलाएं के पास रोजगार का अभाव होता है. इससे वह घर पर ही निर्भर हो जाती है, रोजगार के अवसर तलाश रही युवती और महिलाओं के लिए आरसेटी में ब्यूटी पार्लर के 30 दिवसीय ट्रेनिग दी जा रही है. यहां उन्हें ब्यूटी पार्लर में उपयोग होने वाले हर गुर सिखाए जा रहें हैं, ताकि सीखकर इसे रोजगार के रूप में अपना सकें और खुद का रोजगार स्थपित कर आर्थिक रूप से सक्षम बने. इसे लेकर उनमें उत्साह भी देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

इधर, आरसेटी के निदेशक लक्ष्मी नारायण सिंकू ने बताया कि सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिग दी जा रही है. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षर्थियों को रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया कराई जाता है. इस तरह युवतियां खुदका व्यापार स्थापित कर आर्थिक रूप से सक्षम बनती है और उन्हें रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक से लोन दिलाने में आरसेटी, पूर्ण सहयोग प्रदान करती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

Related posts:

error: Content is protected !!