JanjgirChampa Big News : हेड़सपुर की निलम्बित सरपंच बैठी अकलतरा SDM ऑफिस के सामने आमरण अनशन पर, …प्रशासन से कर रही ये मांग… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के हेड़सपुर गांव की निलम्बित सरपंच शांति बाई ने अकलतरा SDM ऑफिस के न्याय नहीं मिलने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. महिला निलम्बित सरपंच का कहना है कि उन्हें अफसरों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. इस तरह जब न्याय नहीं मिलेगा, आमरण अनशन जारी रहेगा. आगे भी न्याय नहीं मिलने पर महिला निलम्बित सरपंच ने आत्मदाह करने की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

महिला निलम्बित सरपंच का कहना है कि 23 जनवरी 2023 को निलम्बन किया गया है. जो आरोप लगाया गया है, वह झूठा है. यह आरोप अब तक सिद्ध नहीं हुआ है. जांच के लिए बार-बार आवेदन देने के बाद भी जांच नहीं की जा रही है. निलम्बित सरपंच ने शिकायत ज्ञापन में बताया है कि पुनः निरीक्षण के लिए कलेक्टर और कमिश्नर को आवेदन दिया है, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है, इसलिए उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया है और न्याय नहीं मिलने तक अनशन जारी रखने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!