JanjgirChampa Car Bike Accident : NH-49 पर कार ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मारी, दोनों बाइक सवार को गम्भीर चोट आई, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में NH-49 पर कार ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों बाइक सवार को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. हादसे के बाद कार को लेकर ड्राइवर फरार हो गया है.

 



दरअसल, चोरभट्ठी गांव के 2 व्यक्ति कपिल नारायण और जयनारायण कुम्भकार, अकलतरा की ओर से आ रहे थे. वे अमरताल गांव में NH 49 पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने बाइक सवार दोनों व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर से दोनों को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!