Sheorinarayan News Big : खोरसी गांव में महानदी के बीच बुजुर्ग व्यक्ति की मिली लाश, महानदी को पार करते समय नदी में बहा था बुजुर्ग, 3 दिनों बाद मिला शव

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोरसी गांव में महानदी के बीच 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति धनीराम केंवट की लाश मिली है. बुजुर्ग व्यक्ति महानदी को पार करके अपने घर जा रहा था. इस दौरान महानदी में बह गया और 3 दिनों के बाद शव मिला है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



दरअसल, बलौदाबाजार जिले के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग धनीराम केंवट, पारिवारिक रिश्तेदारी में देवरघटा गांव आया था. बुजुर्ग होने के कारण एक पैर से कमजोर भी था. देवरघटा गांव से वापस अपने घर जा रहा था. इस दौरान महानदी को पार करते समय नदी में बह गया. जिसकी खोजबीन की जा रही थी. फिर 3 दिनों के बाद खोरसी गांव में महानदी के बीच में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!