JanjgirChampa Protest : अकलतरा SDM ऑफिस के सामने निलंबित महिला सरपंच का आमरण अनशन 4 दिनों से जारी, सरपंच ने आत्मदाह की दी चेतावनी, SDM ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के हेड़सपुर गांव की निलम्बित सरपंच शांति बाई द्वारा अकलतरा SDM ऑफिस के सामने न्याय नहीं मिलने की बात को लेकर 4 दिनों से आमरण अनशन किया जा रहा है. रात के वक्त भी निलम्बित महिला सरपंच और ग्रामीण, अनशन स्थल पर जमे रहते हैं. आज 4 दिनों से आमरण अनशन जारी है और अफसरों ने चर्चा की है, लेकिन निलम्बित महिला सरपंच का कहना है कि उन्हें अफसरों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. इस तरह जब न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा. आगे भी न्याय नहीं मिलने पर निलम्बित महिला सरपंच ने आत्मदाह करने की बात कही है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर चलाया अभियान

निलंबित महिला सरपंच का कहना है कि 23 जनवरी 2023 को निलम्बन किया गया है. जो आरोप लगाया गया है, वह झूठा है. यह आरोप अब तक सिद्ध नहीं हुआ है. जांच के लिए बार-बार आवेदन देने के बाद भी जांच नहीं की जा रही है. निलम्बित सरपंच ने शिकायत ज्ञापन में बताया है कि पुनः निरीक्षण के लिए कलेक्टर और कमिश्नर को आवेदन दिया है, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है, इसलिए उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया है और न्याय नहीं मिलने तक अनशन जारी रखने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Thief CCTV : शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी, जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी, CCTV में 2 बदमाश कैद...

फिलहाल, आज 4 दिनों से आमरण अनशन जारी है और अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल का कहना है कि नियमों के तहत सरपंच को हटाया गया है और कलेक्टर, कमिश्नर कोर्ट के साथ ही सभी जगह सरपंच के खिलाफ आदेश आया है, फिर भी गैर कानूनी तरीके से सरपंच अनशन कर रही है.

error: Content is protected !!