Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मॉडल प्रस्तुतिकरण, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने बीजों का अंकुरण, सूक्ष्मदर्शी का मॉडल, मानव फेफड़े का मॉडल और पोस्टर मेकिंग जैसे विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास को बढ़ावा देना था।

 



इस आयोजन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया और विज्ञान के प्रति अपनी रुचि दिखाई।छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुति तैयार करना निश्चय ही आज के इस वैज्ञानिक युग में इस प्रकार के मॉडल बनाना सचमुच देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार आएगी और वे अपने विचारों को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त करेंगे। इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं को अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलता है, और वे अपने भविष्य में एक सफल वैज्ञानिक, इंजीनियर या नवाचारी बनने के लिए प्रेरित होते हैं। महाविद्यालय के संचालक डॉ जे के जैन और प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया और उनकी अभिव्यक्तिकरण को सराहा।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया। डॉ जेके जैन और डॉ. शिखा सिंह ने छात्र-छात्राओं को उनके मॉडल के लिए बधाई दी और उन्हें अपने भविष्य में और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं को अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलता है और वे अपने भविष्य में एक सफल व्यक्ति बनने के लिए तैयार होते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, दुर्गा टण्डन, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, नगेंद्र कुमार जांगड़े, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, हितेश्वरी कश्यप, सूरज रत्नाकर, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर,समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास,नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप,राजेश साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक,एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!