कभी घर का किराया देने तक को नहीं थे पैसे, आज 2700 करोड़ की मालकिन है बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसा जुआ है जिसमें टैलेंट के साथ साथ अच्छी किस्मत का भी बहुत हाथ होता है. कई लोग किस्मत आजमाने आते हैं और संघर्षों को देखते हुए लौट जाते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो मुश्किल हालात में ऐसे डटकर खड़े रहते हैं कि इनके चट्टानी इरादों के आगे परेशानियां भी पिघलने लगती हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज 2700 करोड़ की मालकिन हैं. वहीं एक वक्त ऐसा था कि उनके पास घर का किराया देने तक को पैसे नहीं थे.

 



 

 

कौन है ये एक्ट्रेस ?
हम यहां जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम शर्मिला टैगोर है. शर्मिला ने 65 साल के अपने फिल्मी करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. केवल अच्छी फिल्में ही नहीं अच्छे अच्छे कोस्टार्स के साथ और लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया. पर्दे पर वो राजेश खन्ना, शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद जैसे हिट स्टार्स के साथ नजर आईं. लेकिन पर्दे पर उनकी सबसे ज्यादा हिट जोड़ी राजेश खन्ना के साथ बनी. राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर ने कई फिल्मों में काम किया.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

13 साल की उम्र में हुई काम की शुरुआत
शर्मिला टैगोर ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में कर ली थी. उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो इनमें अराधना, अमर प्रेम, दाग, मौसम, अनुपमा, एन ईवनिंग इन पेरिस, चुपके चुपके जैसी कई ब्लॉकबस्टर शामिल हैं. राजेश खन्ना के साथ उनकी अराधना तो 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में रही थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

खूब कमाने वाली एक्ट्रेसेज में शामिल हुआ नाम
शर्मिला टैगोर ने अपने करियर में गोल्डन टाइम देखा है. उन्होंने अपना नाम उस वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज में शामिल कर दिया था. हालांकि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास घर का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं होते थे. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म गुलमोहर के रिलीज के वक्त बताया था कि घर का किराया चुकाने के लिए उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शर्मिला टैगोर के पास करीब 2700 करोड़ की प्रॉपर्टी है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!