Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा एसडीएम कार्यालय के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडीएम सुमित बघेल और तहसीलदार अविनाश चौहान ने पौधरोपण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है.

 



इस मौके पर एसडीएम सुमित बघेल ने बताया कि पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं. वृक्ष हमें शुद्ध हवा देता है और जलवायु में संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाना भी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा है कि समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा. यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले तो इस दिशा में बड़ा बदलाव संभव है.

error: Content is protected !!