Sakti Arrest : डूमरपारा से 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने डूमरपारा से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले बिरिच राम कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी रायपुरा भांठापारा का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि डूमरपारा के रहने वाले बिरिच राम कुर्रे महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. मौके से पुलिस ने आरोपी बिरिच राम कुर्रे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!