Special Story: कैसे बनते हैं IAS और IPS अधिकारी, देखें योग्यता से लेकर भर्ती प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी..

हमारे देश में IAS और IPS अधिकारी को सबसे उच्च पदों में से माना जाता है। देश को चलाने में आईएएस और आईपीएस की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं लेकिन कुछ ही उम्मीदवार इसमें सफल हो पाते हैं क्योंकि इसकी परीक्षा को दुनिया की कठिनतम परीक्षाओं में शामिल किया गया है। आईएएस और आईपीएस बनने के लिए यूपीएससी की ओर से प्रतिवर्ष सिविल सर्विसेज एग्जाम का आयोजन किया जाता है। अगर आपका सपना भी IAS और IPS बनने का है तो आईएएस और आईपीएस बनने की पूरी प्रॉसेस आप यहां से पढ़ सकते हैं। यहां IAS और IPS बनने की योग्यता से लेकर भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है।

 



 

 

कौन बन सकता है IAS और IPS अधिकारी
IAS और IPS अधिकारी बनने के लिए सबसे आवश्यक है उम्मीदवार ने किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन यानी कि स्नातक किया हो। जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष में होते हैं वे भी इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है। जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 35 वर्ष एवं एससी/एसटी वर्ग के लिए 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

किस परीक्षा में लेना होता है भाग

पहला चरण: प्रीलिम एग्जाम
दूसरा चरण: मेंस एग्जाम
तीसरा चरण इंटरव्यू

 

 

इन चरणों में पहले दो चरण क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिमिनरी एग्जाम) का आयोजन किया जाता है, जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करते हैं केवल वे ही मेंस एग्जाम (मुख्य परीक्षा) के लिए क्वालीफाई माने जाते हैं। इसके बाद दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है और इस परीक्षा में तय कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अंतिम चरण इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होते है। अंत में इंटरव्यू प्रक्रिया का आयोजन किया जाता है। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों की प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट लिस्ट पदों के अनुसार तैयार की जाती है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा
UPSC CSE में भाग लेने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से अटेम्प्ट तय किये गए है। यह अटेम्प्ट वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं।
सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार 6 बार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 9 अटेम्प्ट निर्धारित किये गए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

एससी/एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 37 वर्ष की आयु तक असीमित अटेम्प्ट हैं।

error: Content is protected !!