Sakti FIR : अचानकपुर गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के अचानकपुर गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया. पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अचानकपुर गांव के बुधेश्वर नाथ जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने भाई के साथ ईंट भट्ठा में काम कर रहा था. गांव का यमन जायसवाल आकर गाली-गलौज की, जिसे मना करने पर उसने डंडे से मारपीट की. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले यमन जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

दूसरी रिपोर्ट यमन जायसवाल ने दर्ज कराया कि वह खेत में पानी डाल रहा था. उसे देखकर बुधेश्वर नाथ जायसवाल, गाली-गलौज कर रहा था. जिसे मना किया तो उसका बेटा गेवेंद्र जायसवाल ने भी आकर लोहे की पाइप लेकर आकर मारपीट की. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले बाप-बेटे बुधेश्वर नाथ जायसवाल, गेवेंद्र जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!