नसों में जमे गंदे Cholesterol को पिघला देंगे ये 3 आयुर्वेदिक पत्ते, निचोड़ देगा सारी गंदगी, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Herbal Leaves To Reduce High Cholesterol: गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मोम जैसा पदार्थ होता है।

 



 

 

हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं, पहला अच्छा कोलेस्ट्रॉल और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

 

 

 

ऐसे में शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बहुत जरूरी हो जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद से भी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। तो यहां जान लें कुछ ऐसे पत्तों के बारे में, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Police Promotion List : 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर... DGP ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची...

 

 

 

करी पत्ता (Curry Leaves)

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में करी पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से नसों को साफ करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते को चबाकर खा सकते हैं या इसका पानी पी सकते हैं।

 

 

 

तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves)

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में तुलसी के पत्ते काफी कारगर साबित हो सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से एलडीएल के स्तर को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 3-4 तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं या इसके अर्क का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान, कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित

 

 

नीम के पत्ते (Neem Leaves)

नीम के पत्ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी कारगर होते हैं। बता दें कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और लिपिड कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें 6-7 नीम के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबालें। फिर इसे छानकर पी लें।

 

Disclaimer: खबर सीजी न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान, कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित
error: Content is protected !!