131 करोड़ रुपये के बंगले में रहता है ये एक्टर, 21 बार जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड, 70 साल की उम्र में इतनी लग्जरी है लाइफ

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छाए सुपरस्टार कमल हासन 70 साल के हो गए हैं. 7 नवंबर 1954 को उनका जन्म तमिलनाडु के परमाकुदी में हुआ था. तमिल एक्टर ने  हिंदी, तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली फिल्में भी की हैं. कमल हासन 1 करोड़ फीस लेने वाले पहले सुपरस्टार हैं. ये फीस उन्होंने 1994 में  आई सिंगल फिल्म के लिए लिया था. वह अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं. उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है. उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि कई अलग-अलग सोर्स से होती है.

 



 

बैकग्राउंड डांसर रह चुके हैं कमल हासन
4 दशक से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव कमल हासन कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर भी रह चुके हैं. उन्होंने साउथ की कई फिल्में असिस्ट भी की हैं. कई साल स्ट्रगल के बाद साल 1974 में उन्हें फिल्म ‘कन्याकुमारी’ में पहली बार लीड रोल करने का मौका मिला. इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. हालांकि, महज 4 साल की उम्र में ही ‘कलाथुर कनम्मा’ से एक्टिंग में उनका डेब्यू हो चुका था. इसके अलावा 5 अन्य फिल्मों में भी चाइल्ड एक्टर की भूमिका में रहे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

कमल हासन के अचीवमेंट्स
कमल हासन भारत के वो स्टार हैं, जिनकी सबसे ज्यादा 7 फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड की बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में शामिल हो चुकी हैं. भारतीय सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. 2 बार हिंदी और 19 बार साउथ से उन्हें यह अवॉर्ड मिल चुका है. कहा यह भी जाता है कि बाद में उन्होंने खुद ही फिल्मफेयर एसोसिएशन से अपना नाम विदड्रॉ कर लिया, ताकि नए एक्टर को ये अवॉर्ड मिल सके. इसके अलावा एक्टर 4 नेशनल अवॉर्ड, 2 बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

लग्जरी लाइफ जीते हैं कमल हासन
कमल हासन कई सोर्स से कमाई हैं. उन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद है. जिस बंगले में रहते हैं, उसकी कीमत ही 131 करोड़ रुपए है. चेन्नई में मौजूदा उनके घर में कई लग्जरी चीजें मौजूद हैं. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले कमल का एक बंगला लंदन में भी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर हर फिल्म के लिए 100 करोड़ और ‘बिग बॉस’ तमिल होस्ट करने के लिए करोड़ों फीस लेते हैं. एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट  से भी उनके पास पैसा आता है. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है. उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर की नेटवर्थ 450 करोड़ रुपए है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!