Akaltara News : कोटमीसोनार गांव में 1 वोट से जीत उपसरपंच महिला बनी सरपंच

अकलतरा. अकलतरा जनपद पंचायत के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में 15वें वित्त योजना की 25 लाख रूपये के गबन प्रमाणित होने पर सरपंच रामिन बाई नेताम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अकलतरा द्वारा कार्रवाई कर निलंबित कर दिया गया था.

 



इसके कारंण पद रिक्त हो जाने से स्थानापन्न सरपंच का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव अधिकारी अश्वनी सिदार एवं सचिव हेमलाल सिंह के उपस्थति में ग्राम के 18 पंचों ने मतदान किया, जिसमें उपसरपंच सुनीता रात्रे ने पंच राजकुमारी डहरिया को एक मत से हराकर सरपंच निर्वाचित हुई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

निर्वाचित सरपंच सुनीता रात्रे ने कहा कि सम्मान लड़ाई थी, सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा. गांव के अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण कराने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!