CG News : फिर शर्मसार हुए रिश्ते, बड़े पापा ने 5 साल की मासूम से किया रेप, आपबीती सुन काम से लौटे पिता के उड़े होश

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में रिश्ते को कलंकित करने का एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसने रिश्ते के बंधन को तार-तार कर दिया है। यहां 5 साल की बच्ची के साथ उसके ही बड़े पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 



मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां का रहने वाला एक शख्स पत्नी समेत काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और अपनी दो बच्चियों 5 वर्ष व 11 साल को अपने सौतेले भाई के घर छोड़ कर गया था। जब पिता अपने घर लौटा तो बेटी ने जो खुलासा किया उसके बाद पिता के होश उड़ गए। बेटी ने बताया कि बड़े पापा उसके साथ गलत कर रहे थे। जब पीड़ित पिता ने अपनी बड़ी बच्ची से मामले की जानकारी पूछी तो उसने भी बताया कि गलत हरकत करते उसने भी देखा था। ऐसे में तत्काल इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। इसके बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ आरोपी के खिलाफ पास को सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज किए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!